लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कुम्भी गोला विकासखंड के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की जा रही है। जोखिम मूल्यांकन कार्यक्रम के तहत 10 सितंबर से शुरू हुए अभियान में 10 अक्टूबर तक 70 से अधिक कंपोजिट विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट पूरा होने की जानकारी दी गई है। जांच के दौरान कुछ विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था खुली वायरिंग और भवनों की स्थिति से जुड़ी खामियां सामने आई हैं। विद्यालयों की सुरक्षा जांच की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम में सिविल इंजीनियर अग्नि सुरक्षा विशेषज्ञ और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ शामिल हैं। टीम संयुक्त रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के दौरान मोबाइल ऐप पर फोटो सहित साक्ष्य और आवश्यक ...