लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना इलाके के लक्खनपुरवा गांव में भैंस चरा रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध को गांव के ही एक व्यक्ति ने लाठी से पीट दिया। पिटाई से वृद्ध को काफी चोटें आई हैं। बताया जाता है कि आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।गांव लक्खनपुरवा निवासी प्रताप मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि सत्तर वर्षीय पिता झब्बूलाल गांव के बाहर भैंस चरा रहे थे। गांव का ही मोनू पुत्र राम संजीवन लाठी लेकर आया और झब्बू की पिटाई कर दी। पिटाई से झब्बू के शरीर पर कई जगह चोटें आईं हैं। आसपास के लोगों के आ जाने से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज किया गया है, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा...