लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। अवैध कच्ची शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई पुलिस ने एक युवक को 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रबर ट्यूब में भरी कच्ची शराब बरामद की। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ध्रुव पुत्र ज्वाला निवासी मुर्गहा को खैरहना तिराहे के पास गिरफ्तार किया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रबर ट्यूब में करीब 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बंधुगंज से 95 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मझगई थाना पुलिस के जवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...