Lakhimpur Khiri News: 52 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को दबोचा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। बुधवार को थाना फरधान पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 52 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि रनछोरपुर निवासी जितेंद्र कुमार को 12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, सासिया कॉलोनी के सतीश 55 और सूरज को अलग-अलग प्लास्टिक की पिपियों में 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई उपनिरीक्षक राजबहादुर, उपनिरीक्षक आकाश भाटी, हेड कांस्टेबल कृष्णान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.