Lakhimpur Khiri News: 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुरुवार को घेराबंदी कर दो शातिर नशा तस्करों को 40 ग्राम में अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवा दुबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों संजय उर्फ मक्खन निवासी मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय थाना पलिया व राकेश कुमार उर्फ राका पुत्र राम बली निवासी मोहल्ला बजार प्रथम कस्बा व थाना पलिया को 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) के साथ एडमांटेन स्कूल से आगे साई मन्दिर के पूरब बाउड्री खाली प्लाट के पास से समय रात्रि 02.40 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो को बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.