लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। ग्राम पंचायतों की सम्पत्तियों, तालाब आदि की नीलामी के बाद मिलने वाली धनराशि पिछले कई सालों से राजस्व विभाग ग्राम पंचायतों को नहीं दे रहा है। इससे ग्राम पंचायतों की आय नहीं बढ़ रही है। प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग ने समीक्षा के बाद इस पर नाराजगी जताई। सभी जिलों को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों की सम्पत्तियों की नीलामी के बाद मिलने वाली धनराशि ग्राम पंचायतों को लौटाने का निर्देश दिया। अब राजस्व विभाग ने धनराशि ग्राम पंचायतों को देना शुरू किया है। खीरी जिले की 309 ग्राम पंचायतों को 2.82 करोड़ रुपया राजस्व विभाग नीलामी लौटाएगा। ग्राम पंचायतों के तालाबों की नीलामी मछली पालने आदि के लिए की जाती है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के पुराने पेड़ों आदि की नीलामी भी कराई जाती है। नीलामी राजस्व विभाग ...