Lakhimpur Khiri News: 308 पहियों वाला 'बाहुबली ट्रक' खीरी में दाखिल, कुंभी चीनी मिल पहुंचेगी 200 टन की विशालकाय मशीन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सड़क पर रेंगता एक ऐसा विशालकाय वाहन, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाए। बेल्जियम से मंगाई गई करीब 200 टन वजनी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन (रिएक्टर वेसल) को लेकर आ रहा 308 पहियों वाला हाइड्रोलिक बाहुबली ट्रक बुधवार दोपहर खीरी जिले में दाखिल हो चुका है। यह उपकरण कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल परिसर में आकार ले रहे देश के पहले बायो-पॉलिमर (बायो-प्लास्टिक) प्लांट में स्थापित किया जाना है। हालांकि, यह महाकाय ट्रेलर अभी चीनी मिल तक नहीं पहुंचा है और धीमी गति से गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही इस 308 पहियों वाले ट्रेलर को देखने के लिए ग्रामीणों और राहगीरों का तांता लग गया। यह भी पढ़ें- 250 पहिया वाले बाहुबली ट्रक को लेकर बनेगा नया रास्ता, लखीमपुर में प्रशासन ने शुरू किया का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.