लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मैगलगंज में नए सदस्य बनाने एवं उपज बढ़ोत्तरी रसीद कटवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समिति ने इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की है। समिति के सचिव भगवत शरण दीक्षित ने बताया कि डीसीएम श्रीराम ग्रुप अजबापुर एवं बलरामपुर चीनी मिल कुंभी को गन्ना आपूर्ति करने के इच्छुक किसान विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक अभिलेख जमा कर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अब 20 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक ग्रामवार सर्वे सट्टा प्रदर्शन, आपत्तियां प्राप्त करने तथा उनके निस्तारण का कार्य चीनी मिल एवं गन्ना विभाग के पर्यवेक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। सचिव न...