लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 22 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। पहलवान बाबा कोरैया मुफरत में 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन के लिए अयोध्या से आचार्य प्रेममूर्ति रामानुजाचार्य जी महाराज पधारेंगे। वह सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय वर्मा की ओर से कराया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आगाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...