लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। नौगवां से डाक कांवड़ यात्रा रवाना होकर भीरा होते हुए भानपुर चौराहे पहुंची। यात्रा में आकर्षक और सुंदर-सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते भर कांवड़ियों के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बजरंग दल की डाक कांवड़ में करीब 251 कांवड़िये शामिल रहे। भानपुर चौराहे पहुंचने पर लोगों ने श्रद्धाभाव से स्वागत किया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर भी जुटे। कांवड़ियों के उत्साह और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। यह भी पढ़ें- शिव और गंगा की समवेत आराधना में लीन हैं कांवरिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...