Lakhimpur Khiri News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। ईसानगर पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस समेत चोरी की नकदी बरामद की है। ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेतीं पूरब गांव का निवासी जियालाल पुत्र रंगी लाल कई मुकदमों में वांछित था। जिस पर एसपी ने 25,000 रुपयों का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जियालाल को मितौला बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और दो कारतूस समेत 1700 रुपए की नकदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जियालाल को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सब जेल भेज दिया गया। जियालाल पर अवैध शस्त्र रखने,चोरी, मवेशी चोरी,हत्या के प्रयास समेत गैंगस्टर एक्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.