लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सुहेली नदी की डिसिल्टिंग और नकहुआ पुल नाले की सफाई की मांग को लेकर पाम रिजॉर्ट के पास कलेक्ट्रेट वाली पुलिया पर किसानों का धरना सोमवार को 16वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं, आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए 24 अक्टूबर को दुधवा मुख्यालय के गेट पर घेराव की तैयारी की जा रही है। सोमवार को एसडीएम पुष्पक और तहसीलदार ज्योति वर्मा के बुलावे पर किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए उनकी मांगें डीएम के समक्ष रखने और वार्ता के बाद जानकारी देने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने स्पष्ट कहा कि सुहेली नदी की डिसिल्टिंग और नकहुआ पुल नाले की सफाई का काम शुरू होने के बाद ही धरना समाप्त करने पर विच...