लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के मुर्तिहा गांव में बावन द्वादशी के अवसर पर आयोजित होने वाला दो दिवसीय प्राचीन जलविहार मेला 23 सितंबर से शुरू होगा। मेले को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जलविहार मेला समिति की संरक्षक सरोजिनी दीक्षित ने बताया कि 23 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा। वहीं 24 सितंबर को माखन चोरी और कंस वध की लीला का मंचन होगा। दोनों दिनों में रात के समय नाटक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...