Lakhimpur Khiri News: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। कच्ची शराब के उत्पादन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान चौरी सेंटर मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में मिले सुखलेश पुत्र अंबे निवासी बिशनुपुर की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से रबड़ की ट्यूब में भरी करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल रोबिन सिंह और कांस्टेबल सहगल राजपूत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.