लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: ​निघासन। कोतवाली पुलिस ने रविवार को लालपुर पुलिया के पास से बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बीस लीटर अवैध शराब बरामद की है। कोतवाली पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दरमियान बिना नंबर बाइक से धीरज और अंकित निवासी बैलहा जा रहे थे। पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने के दौरान उनके पास से बोरी में बीस लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बाइक दाखिल कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: दो लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...