लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। हैरमखेड़ा गांव में पिछले करीब 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों का हाल बेहाल है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उपखंड अधिकारी अमित कुमार को दर्जनों बार फोन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और तत्काल बिजली बहाल करने की मांग की। वहीं, ग्राम शुक्लपुर निवासी अमरजीत सिंह ने भी आरोप लगाया है कि गांव का ट्रांसफार्मर करीब 20 दिनों से फुंका पड़ा है। बिजली न होने से पशुओं के लिए पानी की समस्या खड़ी हो गई है। फसलें भी सूखने की कगार पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला ...