लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: 19 जुलाई से लापता 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार सुबह गांव के पास 18वें दिन खेतों में बने एक कुएं में उतराता हुआ मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मितौली थाना क्षेत्र की कस्ता चौकी के अंतर्गत ग्राम भिखनापुर के रहने वाले प्यारे लाल राठौर का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद 19 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 21 जुलाई को मितौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने लखनऊ और नीमसार तीर्थ तक जाकर फोटो-पोस्टर लगवाने सहित काफी जगहों पर जा-जाकर पता किया, लेकिन गोविंद का कोई सुराग नहीं लगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लापता युवक का शव 19 वें दिन कुएं से बरामद बुधवार सुबह गांव के निवासी जिलेदार के खेत में बटाई धान लगाए नन्हे राठ...