Lakhimpur Khiri News: 17 नवंबर को होगा श्री खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका सभागार में जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति की बैठक की गई। इसमें आगामी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 नवंबर को राजेंद्र गिरि स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज में श्री खाटू श्याम बाबा का विशाल संकीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चर्चा कर उनके सुझाव लिए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संकीर्तन महोत्सव में बाबा का अलौकिक श्रृंगार भव्य दरबार छप्पन भोग और अखंड ज्योत आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके साथ ही प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियां भक्तों को भावविभोर करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.