लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग और पुलिस के संयुक्त रूप से चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को 15 ईरिक्शा और दो ट्रेवलर सीज की गई। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि निघासन इंस्पेक्टर के साथ निघासन-पलिया रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करने सहहित अन्य अनियमितताओं में 15 रिक्शा सीज किए गए। वहीं दो ट्रेवलर सीज किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...