लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के अमेठी गांव में किसान की 13 बीघा केले की फसल काटकर बर्बाद किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। पहले केले की फसल काटे जाने के बाद खेत में बची फसल को भी मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने काटकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। लगातार दूसरी बार फसल बर्बाद होने से किसान मलखे सैनी और अनामिका सैनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसान के मुताबिक कुल नुकसान करीब 10 लाख रुपये का है। बताया जाता है कि किसान मलखे सैनी ने करीब 13 बीघा खेत में केले की फसल तैयार की थी। फसल को तैयार करने में करीब 14 महीने की मेहनत और हजारों रुपये की लागत लगी थी। फसल तैयार होने के बाद अज्ञात लोगों ने खेत में पहुंचकर केले की फसल लगे पौधों को काटकर नष्ट कर दिया था। मामले में पीड़ित किसान ने गांव...