लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: 13 जुलाई को किए गए पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद से गोला तहसील में न्यायिक एसडीएम का पद रिक्त पड़ा है। तबादले के करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद नए अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। इसका सीधा असर न्यायिक कार्यों पर पड़ रहा है। न्याय की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचने वाले वादकारियों को सुनवाई के बजाय अगली तारीख देकर लौटाया जा रहा है जबकि लंबित मामलों की पत्रावलियां अलमारियों में कैद होकर रह गई हैं। न्यायिक एसडीएम न्यायालय में धारा 38 सहित अनेक महत्वपूर्ण राजस्व वाद लंबित हैं। वहीं न्यायिक तहसीलदार न्यायालय में भी पीठासीन अधिकारी न होने के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हैं। अधिकारी के अभाव में मामलों की सुनवाई लगभग ठप हो गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वादकारी और अधिवक्ता न्यायालय पहुंचते हैं ...