लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। खीरी जिले में तैनात 350 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ आफिस का घेराव कर दिया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान महिला सीएचओ अपने बच्चों के साथ दिनभर छाता लगाकर बैठी रही। धरना और घेराव को सीएचओ यूनियन के बैनर तले संचालित किया गया। इसमें एएमएस से उपस्थिति न दर्ज करने से हुई मानदेय कटौती वापस करने और इसकी बाध्यता पर रोक लगाने की मांग की। गुरुवार को सुबह ही जिले में तैनात सीएचओ ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ आफिस का घेराव कर दिया। इसके बाद वहीं पर धरने पर बैठ गए। सीएमओ यूनियन ने मांग की है कि पहले काटे गये मानदेय का भुगतान करने, कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी भुगतान न होने, बकाया ग्रेजुएटी, तमाम तरह के भत्ते, किराये पर लिए गये आरोग्य ...