लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा, संवाददाता। मदरसतुल मदीना गुलशन-ए-इस्लाम तैबा नगर कुकरा के 12 वर्षीय छात्र हाफिज़ मोहम्मद आरिफ अत्तारी ने हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर मदरसे के शिक्षकों छात्रों अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इल्म और दीन का पौधा आज एक मजबूत वृक्ष का रूप ले चुका है जिसकी शाखाओं से हाफिज़-ए-कुरआन तैयार होकर समाज को रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर हाफिज़ क़ारी मोहम्मद अनीसुर्रहमान की मग़फ़िरत के लिए विशेष दुआ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...