लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। आजादी के जश्न के बीच 113 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शहर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ निकले विद्यार्थियों ने पूरे शहर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। तिरंगा यात्रा विलोबी मैदान से शुरू होकर जीआईसी मैदान पहुंची, जहां इसका समापन सामूहिक वंदेमातरम गान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने एक स्वर में वंदेमातरम का गान कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में अभाविप के विभाग संगठन मंत्री अभिषेक ओझा, विभाग संयोजक अजय पाण्डेय, जिला संयोजक तनिष्का तिवारी और नगर मंत्री हर्षित शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे...