Lakhimpur Khiri News: 11 को होगी शतरंज प्रतियोगिता
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: जिला शतरंज क्लब लखीमपुर के तत्वाधान में 11 अक्टूबर को दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी,50 वर्ष अधिक के लोगों के लिए वेटरन कैटेगरी,अंडर-17 अंडर15, अंडर-12,अंडर 9 और फीमेल केटेगरी में आयोजित की जाएगी। शतरंज प्रतियोगिता शहर के दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों से प्रतिभाग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.