लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों पर एक्सपायर मिठाइयां रखी मिलीं। इनको फिंकवाया गया। इसके अलावा साफ सफाई को लेकर हिदायत दी गई। रक्षाबंधन पर चल रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अभियान के दौरान 14 सैम्पल भरे गए हैं। इनको जांच के लिए लैब भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान 10 किलो मिल्क केक, 10 किलो पेड़ा, इसके अलावा एक दुकान से 27 किलो मिल्क केक जो एक्सपायर हो चुका था उसे नष्ट कराया गया। इसके अलावा 15 किलो सूतफेनी, 10 किलो खोया और 25 किलो खराब सोनपापड़ी फिंकवाई गई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मिलावटखोंरों पर कार्रवाई के लिए 10 टीमों का गठन सहायक आयुक्त ने बताया कि मिठाई ...