Lakhimpur Khiri News: - पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बेलवापुरवा गांव के बाहर सुबह एक खेत में दो अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले शव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा।पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बेलवापुरवा गांव के बाहर सोमवार सुबह एक विवाहिता व युवक के शव अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटके मिले। दोनों आसपास के गांवों के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। सोमवार सुबह बेलवापुरवा गांव के बाहर रामलखन कश्यप के खेत में पेड़ों पर दो शव लटके होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर उनकी शिनाख्त कराई। मृतकों की पहचान बेंचेपुरवा निवासी राम खिलावन की 22 वर्षीय पुत्री रामा और पचासा निवासी श्रीधर के 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अलग अलग पेड़ पर लटके मिले महिला व युवक के शव, प्रेम प्रसंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.