लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर डॉक्टर बनने की दिशा में पहला कदम रखने वाले नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं का घर-घर जाकर सम्मान किया गया। इस दौरान सफल विद्यार्थियों ने डॉक्टरी पेशे से जुड़ी जिज्ञासाएं भी सामने रखीं। शहर के आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. कौशल वर्मा ने नीट के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाई गईं मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। डा. कौशल वर्मा ने डॉक्टरी पेशा पवित्र और मानवीय पेशा है। इस दिशा में आने वाले छात्रों को उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में गोला निवासी उमाकांत कटियार की पुत्री आस्था कटियार, अतीक के पुत्र फैज अहमद, निहाल के पुत्र शहबाज अहमद, सौरभ वर्मा के पुत...