लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में चल रही समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री बिजली विभाग के अफसरों पर उस समय भड़क गए, जब विधायकों ने कहा कि अभियंता उनके फोन नहीं उठा रहे हैं। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जब विधायकों के फोन नहीं उठा रहे हैं तो आम जनता के फोन क्या उठाते होंगे। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। समीक्षा बैठक में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि फरधान, कैमहरा, शारदानगर, बसैगापुर फीडर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। बरसात व बाढ़ का समय चल रहा है। बिजली आपूर्ति ठीक न होने के कारण लोग परेशान हैं। अभियंता फोन नहीं उठाते हैं। सदर विधायक योगेश वर्मा ने भी फोन न उठान...