लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड रमियाबेहड़ में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। बैंड की मधुर धुन और बच्चों के जोशीले नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपील की गई कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत आलोक शुक्ला एवं बीईओ फूलचंद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बीआरसी परिसर से शुरू हुई रैली रमियाबेहड़ के प्रमुख मार्गों,ढकेरवा-धौरहरा हाईवे से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंची। बीईओ फूलचंद ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और शासन की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के...