लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र के गांवों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की नियमित गश्त दिखाई नहीं देने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक के बाद एक चोरी की घटनाएं होने के बावजूद पुलिस अभी तक उनका खुलासा नहीं कर सकी है। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। हाल के दिनों में केशवापुर की साप्ताहिक बाजार से अकील की बाइक चोरी हो गई थी।इस घटना का खुलासा भी नहीं हो पाया था कि चोरों ने ढकवा पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित शिव मंदिर को निशाना बना लिया। मंदिर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। इससे पहले 19 अक्टूबर को ढकवा गांव निवासी हरिश्चंद्र के चार मवेशी चोरी हो गए थे। इन घटनाओं में ...