लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सेमरई में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी उनके पास से चोरी का करीब 24 लाख रुपए का जेवर बरामद हुआ है। पुलिस ने चोरों के पास से नगदी और असलहा भी मिला है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सेमरई में 21 मई 2026 की रात चोरी हुई थी। चोर यहां के रहने वाले चन्द्रप्रकाश मिश्रा के घर खिड़की तोड़कर दाखिल हो गए थे। चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी और भारी मात्रा में जेवर उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और खुलासे के लिए हैदराबाद और एसओजी की टीमों का गठन किया गया।

सूचना...