लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। हिस्ट्रीशीटर कलीम खान की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित किया है और उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर पर कोई चोटों के निशान भी नहीं मिले हैं।पढुआ थाने के गांव पठाननपुरवा निवासी 45 वर्षीय कलीम पुत्र मजलूम का शव लखनियापुर गांव के बाहर एक धान के खेत में बरामद हुआ था। कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक पड़ी मिली थी। कलीम हिस्ट्रीशीटर था और कई बार जेल भी गया था। उसके परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पढुआ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, हत्या की आशंका कलीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिप...