लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: पलिया-भीरा हाईवे-731 पर अर्धनिर्मित पुलिया के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला भगौता देवी के परिवार में शोक का माहौल है। मां को खोने के गम में डूबे बेटे सत्रोहन ने कहाकि मां के होने से ही घर में उजाला था। उनके जाने से घर सूना हो गया है। भगौता देवी 27 अक्तूबर को भीरा स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए स्कूटी से जा रही थीं। रास्ते में अर्धनिर्मित पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढों के चलते उनकी स्कूटी पलट गई। इसी दौरान वह हाईवे से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सत्रोहन ने बताया कि बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। वह चार भाई थे, जिनमें से दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां और दो बेटे ही रह गए ...