लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर बुधवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव वस्तौली निवासी इकरार अपने दो बेटों तस्लीम व शमशाद के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होकर एक ही बाइक से वापस अपने गांव वस्तौली जा रहे थे। बरवर-मकसूदपुर मार्ग पर मकसूदपुर गांव के पास पहुंचते ही बरवर की ओर से आ रहे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों पिता पुत्र घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मोटरसाइकिल की ठोकर से दो वर्षीय किशोर समेत तीन घायल, दो रेफर पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। घायलों के परिजन भी मौक...