Lakhimpur Khiri News: हादसे में घायल युवती की मौत, तहरीर दी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज थाना क्षेत्र के अमरौलिया गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई युवती की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अमरौलिया गांव निवासी विमलेश कुमार पुत्र राम अवतार ने मैगलगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी प्रिया गांव में लखीमपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान ओसरी गांव निवासी विशाल कुमार पुत्र अशोक कुमार अपनी नई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से प्रिया को टक्कर मार दी। हादसे में प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन घायल प्रिया को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था। बुधवार को लखनऊ में उपचार के दौरान प्रिया की मौत हो गई। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.