लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। पसगवां ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से कई एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। जिससे कई छोटे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। विभागीय लापरवाही की वजह से हुए आर्थिक नुकसान के कारण किसानों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। बरवर ग्रामीण पावर हाउस के मकसूदपुर फीडर से जुड़े गांव भोगीपुर मनी में रविवार दोपहर को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। लाइन पर विद्युत आपूर्ति जारी होने से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गन्ने की फसल को जलता देख ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बा...