Lakhimpur Khiri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा युवक
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज कस्बे के चौखड़िया रोड पर मंगलवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ, जब एक मकान के बेसमेंट में वेल्डिंग का काम कर रहा था, उसी दौरान लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आने से रामू शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी मोहल्ला रामनगर, गंभीर रूप से झुलस गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल सीतापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। युवक की गंभीर हालत को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.