लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। थारू क्षेत्र में संचालित थारू पलिया महिला हस्तशिल्प प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की तीसरी वार्षिक साधारण सभा गुरुवार को मोहल्ला सुभाष नगर स्थित परिसर में आयोजित हुई। बैठक में कंपनी की वित्तीय गतिविधियों, आय-व्यय, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि पलिया ब्लॉक के एडीओ (एएसबी) जमालुद्दीन ने कहा कि कंपनी ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बेहतर बाजार उपलब्ध होने से महिला उत्पादकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

वित्तीय विवरण बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के...