Lakhimpur Khiri News: हर महीने लाखों का जुर्माना फिर भी चल रहा मिलावट का खेल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जिले में त्योहारी सीजन हो या आम दिन, आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और हर महीने लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इसके बाद भी मिलावट का खेल बंद नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा मिलावट का खेल दूध, पनीर, मावा आदि में हो रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा लगाया जाने वाला जुर्माना महज एक औपचारिकता बनकर रह गया है। मिलावटखोर जुर्माना भरकर दोबारा इसी अवैध धंधे में जुट जाते हैं। लोगों का मानना है कि जब तक इस गंभीर अपराध में कड़ी जेल की सजा और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसे सख्त प्रावधानों का कड़ाई से पालन नहीं होगा, तब तक मिलावट का यह खेल बंद नहीं होगा। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.