Lakhimpur Khiri News: हर गांव में लगेगी जल जन चौपाल, अफसर सुनेंगे शिकायतें
लखीमपुरखीरी, अगस्त 1 -- Lakhimpur Khiri News: हर घर जल योजना के तहत जिले के 1127 गांवों में शुद्ध पेयजलापूर्ति जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा है। इसमें 634 गांवों में ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति जा रही है वहीं अन्य में डायरेक्ट सप्लाई शुरू है। इसके बाद भी पेयजलापूर्ति न होने की लगातार मिल रही शिकायतों पर अब शासन ने हर गांव में जल जन चौपाल लगाने का निर्देश दिया गया है। इस चौपाल में जलनिगम के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पेयजलापूर्ति को लेकर जो भी गांव वालों की शिकायतें हैं उन शिकायतों को सुनने के बाद तुरंत निस्तारण किया जाएगा। जलनिगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता मनोज मौर्य ने बताया कि हर गांव में जल जन चौपाल आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस जल जन चौपाल के बारे में पहले से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.