लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: यथार्थ सेवा समिति ने हरियाली तीज उत्सव के साथ ही समिति के 12वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, पलिया विधायक की धर्मपत्नी डॉली साहनी, मुख्य संरक्षिका डॉ पुष्पा अग्रवाल व हरदीप कौर मांगट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणा मिश्रा, परी गुप्ता, खुशी गुप्ता एवं आकर्ष गुप्ता द्वारा गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। पावनी मल्होत्रा ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। समिति की महिलाओं पुष्पा मुकेश, शशि गुप्ता, अभिलाषा अग्रवाल, एकता, इंदु गुप्ता, बीना गुप्ता, भावना, पूजा, अलका, मंजू जिंदल, मंजू एवं पुष्पा शिवप प्रसाद गु...