Lakhimpur Khiri News: हड़ताल के चलते तीसरे दिन भी काम काज ठप
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ राजस्व प्रशासन द्वारा कार्रवाई को लेकर अधिवक्ता कर तीसरे दिन भी हड़ताल पर है जिसके चलते मुकदमे की पैरवी के लिए दूर-दूर से आए वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा है। जानकारी अनुसार अध्यक्ष अवधेश चंद्र उर्फ बेटू और दूसरे पक्षकार के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसमें एक पक्ष कार ने रात में जबरन दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया था। जिससे दूसरा पक्षकार मामले को लेकर डीएम से मिला था। दोनों पक्षकार एक परिवार के और अधिवक्तागण है। अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संगठन ने तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दूसरे दिन बिना वार्ता के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.