लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता।लखीमपुर-गोला रोड पर अपनी दुकान जा रहे एक व्यापारी को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घर वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामुवापुर शक्ति में रहने वाले सर्वेश वर्मा की लालपुर में सरिया सीमेंट की दुकान है। वह घर से अपनी दुकान जा रहे थे। तभी रास्ते में लखीमपुर गोला रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर बैरियर के पास ही उनको एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।मामले की जानकारी पुलिस व उनके घर वाल...