Lakhimpur Khiri News: सड़क हादसे में दंपति समेत तीन जख्मी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। शुक्रवार की देर रात घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति की बाइक पैदल जा रहे युवक से टकरा गयी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ढाखी गांव निवासी गयाप्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र मंगल पत्नी व पुत्री को लेकर अपनी ससुराल राखी बांधने खीरी गया था। राखी बांधने के बाद देर रात करीब 9 बजे वापस घर लौट रहा था। तभी महेवागंज के आगे एसएसबी कैंप के सामने उसकी बाइक पैदल जा रहे एक युवक से टकरा गयी। हादसे में मंगल उसकी पत्नी व 5 वर्षीय पुत्री तथा अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.