Lakhimpur Khiri News: सड़क हादसे में गोवंश की मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। बिजुआ क्षेत्र के गुलरिया चीनी मिल के पास रविवार रात को एक हादसे में गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल टीम बिजुआ के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए सड़क पर पड़े गोवंश के शव को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार कराया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की। इस मौके पर मंडल महामंत्री कमलजीत, मंडल उपाध्यक्ष आकाश कनौजिया, मंडल मंत्री छोटू भाई, मंडल अध्यक्ष राजा भाई, बब्लू भाई, सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सीटू कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.