लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से टेढ़ेनाथ क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर परिसर में सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन हॉस्पिटल के संचालक वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसमें आसपास के गांवों के करीब 200 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। शिविर में डॉ. संजय कुमार एमबीबीएस, जनरल मेडिसिन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉ. आदिल गफ्फार, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमन वर्मा और हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा। कंधरापुर के अलावा मगदापुर, बसतौली, सरैयां विलियम सहित आसपास के गांवों से पहुंचे मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण करा...