Lakhimpur Khiri News: स्वयंवर में राम ने तोड़ा शिवधनुष, सीता ने पहनाई वरमाला
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। गुरुवार को रामलीला मेले में धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। राजा जनक के यहां स्वयंवर में दूर-दूर से आए राजा भगवान शिव का धनुष उठाकर उसकी प्रत्यंचा नहीं चढ़ा सके। अपने गुरू विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने धनुष उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाई। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम वहां पहुंचे। शिव धनुष टूटा देख वह क्रोधित हो उठे। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद होता है। अंत में भगवान श्रीराम के विनम्र व्यवहार से परशुराम का क्रोध शांत होता है। रामलीला देखने बड़ी तादाद में लोग पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.