Lakhimpur Khiri News: स्टेयरिंग फेल होने से खाईं में पलटी कार, लोग बाल-बाल बचे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। नेशनल हाईवे-730 पर गोला रजागंज के बीच हैदराबाद थाना क्षेत्र के निपनिया गांव के पास भारत पेट्रोल पंप के निकट रविवार अपराह्न करीब 4:45 बजे स्टेयरिंग फेल होने से एक वर्ना कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई। हादसे में कार चालक समेत सभी सवार बाल-बाल बच गए। किसी को चोट नहीं आई। बताया गया कि कार चालक नैमिष कुमार कार लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में जा गिरी। कार सवारों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हादसे के समय हाईवे पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन हो रहा था। चालक नैमिष कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क की बजाय खाईं की ओर मोड़ दिया जिससे कांवड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.