लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज-इटारा मार्ग पर प्रस्तावित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन निर्माण के लिए सोमवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आए विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचन्द्र व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने संयुक्त रूप से नींव पूजन कर आधारशिला की स्थापना की। वहीं मुख्य अतिथियों ने विभाग प्रचारक सीतापुर अभिषेक, प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति अवध प्रांत मिथिलेश कुमार अवस्थी ने संयुक्त रूप से शिलापट का अनावरण किया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह की भी सहभागिता रही। भूमि पूजन के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से जुड़े अध्यक्ष छविनाथ सिंह यादव, राधेश्याम गुप्त, राममोहन गुप्त, रामकुमार गुप्...